सीधी, चुरहट, मझौली एवं रामपुर नैकिन में 10 को नेशनल लोक अदालत 

सीधी। दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई को जिला मुख्यालय सीधी तथा तहसील चुरहट, मझौली एवं रामपुर नैकिन में किया जायेगा। जिला मुख्यालय सीधी में प्रात: 10:30 बजे स्थानीय एडीआर भवन जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष प्रयाग लाल दिनकर द्वारा नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया जायेगा।

नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु 20 न्यायिक खंडपीठों का गठन किया गया है। जिला न्यायालय सीधी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रयाग लाल दिनकर, विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम यतीन्द्र कुमार गुरू, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय दीपक शर्मा, द्वितीय जिला न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव, प्रथम जिला न्यायाधीश राकेश कुमार सोनी, प्रथम जिला न्यायाधीश सीधी के न्यायालय के तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुश्री उर्मिला यादव, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री सुनीता रावत, न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनू जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री सरिता चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट कपिल देव काछी, न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल लटौरिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक साहू एवं श्रम न्यायालय के प्रकरणों का निराकरण हेतु श्रम न्यायाधीश सुशील गहलोत की न्यायिक खंडपीठ का गठन किया गया है।

Next Post

बहराइच दरगाह मेले पर रोक मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं

Thu May 8 , 2025
लखनऊ 08 मई (वार्ता) इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में दरगाह शरीफ के लगने वाले जेठ मेले पर रोक मामले में मेला प्रबंधन समिति को फिलहाल कोई अंतरिम राहत नहीं दी है। अदालत ने कहा है कि मामले में विपक्षी पक्षकारों का जवाब मांगे जाने तक कोई […]

You May Like

मनोरंजन