
नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने ग्राम पंचायत मालाहेड़ा के सचिव कैलाश गोस्वामी को समग्र केवाईसी, खाद्य केवायसी, आधार, आर.ओ.आर. केवाईसी, किसान रजिस्ट्री कार्य, जल गंगा संवर्धन योजना अंतर्गत कार्य एवं सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में रूची नहीं लेने, अनाधिकृत रूप से ग्राम पंचायत में अनुपस्थित रहने एवं अपने पदेन कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर सचिव कैलाश गोस्वामी को निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत मनासा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
