दमोह में पुलिस अलर्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की चेकिंग

दमोह: दमोह में पुलिस देर रात अलर्ट मोड पर नजर आई। शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध लोगों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस की टीमों ने सड़कों पर यात्री वाहनों की तलाशी ली और बसों-ट्रेनों में पूछताछ की।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल बढ़ाया गया है, और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।

Next Post

भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक से संस्कारधानी में खुशी की लहर

Thu May 8 , 2025
जबलपुर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया, जिससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। संस्कारधानी में लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ जश्न मनाया। ब्रम्हचारिणी चैतन्यानंद महाराज ने बगलामुखी मंदिर में दीप जलाए […]

You May Like