नकली सॉफ्ट ड्रिंक की छापेमारी कर सैंपलिंग की 

सतना।मैहर जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक गौड ने बाजार में बिक रहे नकली सॉफ्ट ड्रिंक की छापेमारी कर सैंपलिंग की गई। शिकायतकर्ता पी.के. मिश्रा अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के पदाधिकारी निवासी बड़ीमाई मैहर ने बताया कि विगत कई दिनों से मैहर नकली पानी बोतल और सॉफ्ट ड्रिंक बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। जिसके संबंध में मैहर जिला कलेक्टर को सूचना दी गई, जिस पर कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिला खाद्य अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिये। बुधवार की दोपहर समय-सीमा बैठक के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आजाद स्वीट्स नाम की नकली सॉफ्ट ड्रिंक की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दो दर्जन नकली सॉफ्ट ड्रिंक मिला जिसे सैंपलिंग कर जांच के लिए भेजा गया।

Next Post

50 दिन से लंबित आवेदनों का तत्काल निराकरण करो 

Wed May 7 , 2025
रीवा।कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने 50 दिन से अधिक लंबित आवेदनों को तुरंत सुलझाने पर जोर दिया। लोक स्वास्थ्य, राजस्व, ग्रामीण विकास, खाद्य, नगरीय निकाय, श्रम, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास […]

You May Like