कार से टकराया ऑटो, 4 छात्राएं घायल दो गंभीर जिला अस्पताल रिफर

सागर। गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के बड़े पुल के पास ऑटो रिक्शा बेकाबू होकर आगे चल रही कार से टकरा गया। हादसे में ऑटो में सवार कॉलेज की चार छात्राएं और चालक घायल हो गए। दो छात्राओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कृषि महाविद्यालय रनगुवां की छात्राएं गढ़ाकोटा के बाजार से खरीदारी कर कॉलेज लौट रही थीं। ऑटो में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। बड़े पुल के पास अचानक ऑटो बेकाबू होकर आगे चल रही कार से टकरा गया। हादसे को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा पहुंचाया। भारती शर्मा और रितू को हाथ और सिर में गंभीर चोटें आने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर ही किया गया। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि कार – ऑटो की टक्कर हुई है जिसमें चार छात्राएं घायल हुई हैं, फिलहाल मामला जांच में है ।

Next Post

खंडवा के किसान का बेटा 12वीं में चौथे स्थान पर

Tue May 6 , 2025
खंडवा। किसान के बेटे ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। मंगलवार को एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ, जिसमें खंडवा जिले से एकमात्र छात्र जयदीप कछाया छैगांवमाखन हायर सेकंडरी स्कूल ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।   एग्रीकल्चर संकाय […]

You May Like