खंडवा के किसान का बेटा 12वीं में चौथे स्थान पर

खंडवा। किसान के बेटे ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। मंगलवार को एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ, जिसमें खंडवा जिले से एकमात्र छात्र जयदीप कछाया छैगांवमाखन हायर सेकंडरी स्कूल ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।

 

एग्रीकल्चर संकाय से 500 में से 480 अंक हासिल किए। प्रदेश में चौथा स्थान पाया। जयदीप काल्दाखेड़ी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता सुमेरसिंह कछाया किसान हैं। एक हेक्टेयर जमीन पर खेती करते हैं। जयदीप ने भी एग्रीकल्चर को ही अपना कॅरियर चुना है। इस समय इंदौर में रहकर कोचिंग कर रहे हैं। उनकी छोटी बहन आंचल ग्यारहवीं की छात्रा हैं।

Next Post

एम्बुलेंस में खीचला-पापड़ मिलने पर चालक की सेवा समाप्त

Tue May 6 , 2025
सागर।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी के अनुसार शाहपुर में अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर, रेफर करने पर बुलाई एम्बुलेंस में भरे मिले खीचला-पापड़ पर प्रशासन ने एम्बुलेंस सेवा की गंभीर लापरवाही को देखते हुए त्वरित जांच के निर्देश जिला प्रबंधक 108 जेएईएस सागर को दिए गए। जांच […]

You May Like