हैदराबाद, 02 मई (वार्ता) तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिनों के दौरान गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चलने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि अगले सात दिनों के दौरान तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार को निजामाबाद में सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
