दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने श्रीलंका को दिया 236 रनों का लक्ष्य

कोलंबो 02 मई (वार्ता) एनेरी डर्कसेन (नाबाद 61) और लारा गुडॉल (46) रनों की पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने शुक्रवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 236 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां श्रीलंका की महिला टीम ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने कप्तान लॉरा वुलफार्ट (10) और तेजमिन ब्रिट्स (14) रन के विकेट जल्द गवां दिये। मालकी मदारा ने वुलफार्ट को और सुगंधिका कुमारी को ब्रिट्स ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद करबो मेसो (नौ) रन बनाकर आउट हुई। लारा गुडॉल और सुने लूस ने पारी संभालने का प्रयास किया। लेकिन वे भी अधिक देर तक पिच पर नहीं टिक सकी। 29वें ओवर में देवमी विहंगा ने सुने लूस (31) को बोल्ड कर श्रीलंका पांचवीं सफलता दिलाई। क्लोई ट्राइऑन (35), एन डी क्लार्क (17), मासाबाटा क्लास (चार) और एम म्लाबा (शून्य) पर आउट हुई। एनेरी डर्कसेन ने 60 गेंदों में (नाबाद 61) रनों की पारी खेली। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 235 रन का स्कोर खड़ा किया। अयाबोंगा खाका (दो) रन बनाकर नाबाद रही।

श्रीलंका की ओर से मालकी मदारा ने चार विकेट लिये। देवमी विहंगा को तीन विकेट मिले। सुगंधिका कुमारी और इनोका रनावीरा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

बंगलादेश, पाकिस्तान दौरे से पहले शारजाह में यूएई के साथ खेलेगा दो टी-20 मैच

Fri May 2 , 2025
दुबई 02 मई (वार्ता) बंगलादेश अपने पाकिस्तान के दौरे से पहले 17 मई और 19 मई को शारजाह में यूएई के साथ दो टी-20 मैच खेलेगा। अमीरात क्रिकेट बोर्ड के सीओओ सुभान अहमद ने बताया कि पिछले तीन सालों में हमने आईसीसी के पूर्ण सदस्य न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान टीमों […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।