34 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर पकड़े
क्राईम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
दोनों का पहले हैं अपराधिक रिकॉर्ड
इंदौर: क्राईम ब्रांच ने लगातार दो कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार में लिप्त दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से करीब 34 ग्राम ब्राउन शुगर और अन्य सामग्री जब्त की है. जिसकी बाजार कीमत लगभग 3.5 लाख रुपए बताई जा रही है.क्राईम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पहली कार्रवाई में 26 अप्रैल को राजकुमार सब्जी मंडी के पास से मितेश मेहरा उर्फ बंटी 38 वर्ष, निवासी गंगा नगर, चंदन नगर को पकड़ा.
आरोपी के पास से 21.68 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. मितेश ऑटो चालक है और नशा करने का आदी है. इसी तरह की दूसरी कार्रवाई 27 अप्रैल को पत्थर गोदाम पुलिस फायर स्टेशन के पास हुई, जहां राकेश पटेल 33 वर्ष, निवासी राजनगर, चंदन नगर को पकड़ा गया.
उसके पास से 12.41 ग्राम ब्राउन शुगर और 120 रुपए नगद बरामद हुए. दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि वे राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर इंदौर में ऊंचे दामों पर नशे के आदी लोगों को बेचते थे. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
