यमन के सादा पर ताजा अमेरिकी हवाई हमले में एक की मौत

यमन के सादा पर ताजा अमेरिकी हवाई हमले में एक की मौत

सन्ना, 26 अप्रैल (वार्ता) यमन के उत्तरी सादा प्रांत में शुक्रवार देर शाम एक घर पर अमेरिकी हवाई हमले में एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी के अनुसार यह हमला सहर जिले के एक घर को निशाना बनाकर किया गया। हूती टेलीविजन ने बताया कि पूरे दिन उत्तरी यमन में कई स्थानों पर कुल 32 अमेरिकी हवाई हमले किए गए। किसी अतिरिक्त हताहत की सूचना नहीं मिली।

वाशिंगटन द्वारा 15 मार्च को यमन में हूती ठिकानों पर हवाई हमले फिर से शुरू करने के बाद से हूती समूह और अमेरिकी सेना के बीच तनाव तेजी से बढ़ गया है। इन हमलों का उद्देश्य हूतियों को लाल और अरब सागर में इजरायल और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को निशाना बनाने से रोकना था।

हूती समूह ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिकी युद्धक विमानों ने मार्च के मध्य से यमन पर 1,200 से अधिक हवाई हमले किए हैं, जिससे सैकड़ों नागरिक हताहत हुए हैं और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

Next Post

पिछोर मंडी में से 6 दुकानों में रखा चावल, गेहूं और महुआ जला

Sat Apr 26 , 2025
शिवपुरी: जिले के पिछोर कस्बे की मंडी में अचानक आग लग गई, जिससे 6 दुकानों में रखा अनाज जलकर राख हो गया। आग से प्रभावित दुकानों में राधिका ट्रेडर्स के दीपक कनकने, कुटावली के राजभान लोधी, दशरथ झा, चिंनोदी के शिवम निगोती, रामनिवास चौधरी और संजीव सिलनागर की दुकानें शामिल […]

You May Like