सेना ने पाकिस्तान की फायरिंग का दिया करारा जवाब

सेना ने पाकिस्तान की फायरिंग का दिया करारा जवाब

नई दिल्ली 25 अप्रैल (वार्ता) पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद उत्पन्न तनाव की स्थिति के बीच भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की फायरिंग का करारा जवाब दिया है।

सेना सूत्रों ने शुक्रवार सुबह बताया कि पाकिस्तानी सेना ने उकसावे की कार्रवाई करते हुए नियंत्रण रेखा पर कुछ जगह पर छोटे हथियारों से फायरिंग की।

भारतीय सेना ने इस कार्रवाई का करारा जवाब दिया है। अभी तक फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Next Post

रुपया 15 पैसे मजबूत

Fri Apr 25 , 2025
मुंबई, 25 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी टैरिफ की अनिश्चितता और मंदी की आशंकाओं से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 85.30 रुपये प्रति डाॅलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 85.45 रुपये […]

You May Like