हाईकोर्ट बार चुनाव: किसी ने नहीं लिया नाम वापस

13 को होगा मतदान

जबलपुर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के चुनाव में सोमवार 6 मई को नाम वापसी के दौरान किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। जिसमे नामांकन जमा करने वाले सभी 62 पत्याशी चुनावी मैदान में हैं। उक्त चुनाव के लिये 13 मई को मतदान होना है।

मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट बार एसोसियेशन के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष संजय वर्मा सहित सात उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। अन्य प्रत्याशियों में पूर्व अध्यक्ष रमन पटेल, डीके जैन, सुनील चौबे, केके पांडे, प्रवीण वर्मा व आनंद चावला शामिल हैं। इसी तरह सचिव पद पर निवर्तमान सचिव परितोष त्रिवेदी के अलावा असीम त्रिवेदी,अशोक कुमार गुप्ता व ओपी अग्निहोत्री के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है।

 

उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिये ये उम्मीदवार है मैदान में…

उपाध्यक्ष पद के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें प्रकाश गुप्ता, देवेन्द्र कुमार शर्मा, मुकेश मिश्रा, ज्ञानेन्द्र पटेल, योगेश मोहन तिवारी, घनश्याम पांडे, प्रमेन्द्र सेन, नरेन्द्र कुमार शर्मा, सुशील कुमार मिश्रा, विश्वास पलिया, अमित जैन, शम्भुदयाल गुप्ता, प्रशांत अवस्थी व अनीता कैथवास शामिल हैं। सह सचिव पद के लिए योगेश सोनी, जितेन्द्र श्रीवास्तव, लवकुश मिश्रा, दीपक सिंह मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए संगीता नायडू, राजेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र खरे, धर्मेन्द्र कुमार पांडे व पुस्तकालय सचिव पद के लिए अजय शुक्ला, पुष्पेन्द्र वर्मा, रजनीश उपाध्याय, अमन शर्मा मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्य के लिये गरिमा तिवारी, विनोद मिश्रा, हरीश शुक्ला, राजरूप पटेल, प्रेमनारायण वर्मा, कृष्णकुमार द्विवेदी, विवेक कुमार पांडे, अनुराग पटेल, शेषमणि मिश्रा, तीरथ प्रसाद जायसवाल, मुनेन्दर, सुनील कुमार गौतम, सपना तिवारी, अतुल सिंह भारद्वाज, प्रियंक चंसोरिया, नीरज पाठक, मनोज कुशवाहा, संदीप कुमार दुबे, अनुपम भट्ट, संजय कुमार मालवीय, रविन्द्र प्रताप सिंह, आजाद श्रीवास्तव, डॉ. वीरेन्द्र कुमार दुबे, स्मिता कहेरी व रूपेश सिंह ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं।

Next Post

रिटायर्ड शिक्षिका को ब्याज सहित करो देयकों का भुगतान

Mon May 6 , 2024
हाईकोर्ट ने दस हजार की कॉस्ट लगाते हुए दोषी अधिकारी पर कार्यवाही के दिये निर्देश   जबलपुर। हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त सहायक शिक्षिका को 8 फीसदी ब्याज के साथ सभी सेवानिवृत्ति देयकों का भुगतान करने के निर्देश दिये हैं। जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने कहा कि यह शिक्षा विभाग के […]

You May Like