यूरोपीय संसद की अध्यक्ष ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया शोक

यूरोपीय संसद की अध्यक्ष ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया शोक

मास्को, 21 अप्रैल (वार्ता) यूरोपीय संसद की अध्यक्ष रॉबर्टा मेत्सोला ने सोमवार को यूरोप पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सुश्री मेत्सोला ने ‘एक्स’ पर लिखा ‘यूरोप परम पावन पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक मना रहा है। उनकी मोहक मुस्कान ने दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलों पर कब्ज़ा कर लिया। ‘पीपुल्स पोप’ को जीवन के प्रति उनके प्यार, शांति की आशा, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति करुणा के लिए याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’

जर्मनी के क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन और क्रिश्चियन सोशल यूनियन (सीडीयू/सीएसयू) ब्लॉक के नेता फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा कि पोप फ्रांसिस को समाज के सबसे कमज़ोर लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘फ्रांसिस को समाज के सबसे कमज़ोर लोगों, न्याय और सुलह के प्रति उनकी अथक प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा। ईश्वर की दया में विनम्रता और विश्वास ने उन्हें इसमें मार्गदर्शन दिया।’

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास ने पोप फ्रांसिस के निधन के बाद दुनिया भर के कैथोलिकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि परम पावन पोप फ्रांसिस का निधन हो गया जब हम हाल ही में रोम में मिले, तो मैंने सबसे कमजोर लोगों की रक्षा करने और मानवीय गरिमा की रक्षा करने में उनके मजबूत नेतृत्व के लिए पोप फ्रांसिस को धन्यवाद दिया। मैं दुनिया के सभी कैथोलिकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।’

गौरतलब है कि 23 मार्च को, पोप फ्रांसिस को निमोनिया के इलाज के पांच सप्ताह बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी और उन्हें दीर्घकालिक चिकित्सा और दो महीने के आराम की सलाह दी गई थी।

Next Post

बारात से लौट रही बोलेरो का टायर फटा, ड्राईवर की मौत, 4 गंभीर

Mon Apr 21 , 2025
शहडोल। जिले के पपौंध थाना अंतर्गत सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। देवदही से बारात लेकर लौट रहे बोलेरो वाहन तिखवा सिरमत नाला स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे बोलेरो असंतुलित होकर सड़क किनारे […]

You May Like