लूट,डकैती, नकबजनी के 81 वारदातों का कुख्यात फरार आरोपी गिरफ्तार

टांडा/धार । पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी के निर्देशन में एंव अति.पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन मे जिले के समस्त थाना प्रभारीयो को संपति सबंधी अपराधियो के धड पकड करने के निर्देश दिये गये थे । इसी तारतम्य मे थाना प्रभारी टांडा व टांडा पुलिस के द्वारा आरोपी के धड पकड के लिए लगातार दबिशे दी जा रही थी कि दिनांक 04.02.2026 को मुखबिर द्वारा सुचना मिली की कुख्यात डकेत अंतराराज्य सरगना अपने गांव पिपलदिलया मे होने की सुचना मिली थी की किसी चौर से माल खरीदने व चर्चा करने की बात आई थी इस सुचना पर थाना प्रभारी टांडा संजय कुमार रावत व टांडा पुलिस के द्वारा दो अलग अलग टीमो का गठन किया गया । व मुखबिर द्वारा बताये गांव के जंगल व स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई जो पुलिस को धेखकर हक्का बक्का रह गया और भागने के लिए कपास के खेत तरफ भागा जिसे घेरांबदी कर पकडा जो अपना नाम बताने से आना कानी करने लगा । फिर से सख्ती से पुछताछ करने पर अपना नाम रमेश पिता नरसिह चौहान जाति भीलाला निवासी पिपलदलिया थाना टाडां होना बताया ।जिसे हिरासत मे लेकर थाना लेकर लाया गया व थाने के दो मामले मे माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंटी जारी किया गया व थाना तिरला जिला धार से संपती संबधी अपराध मे फरारी काट रहा था थाना रिकार्ड व अन्य जिले अन्य राज्यो का रिकार्ड खंगाला गया जो 81 वारदातो मे आरोपीत होकर माननीय न्यायलय से जारी स्थाई वारंटो व अपराधो मे लगातार फरार होकर फरारी काट रहा था ।

आरोपी रमेश पिता नरसिंह चौहान निवासी पिपलदिलया का जिला धार ,खरगोन ,इंदोर ,खंडवा व अन्य राज्य कर्नाटक ,तेलगाना ,तमीलनाढु ,छतीसगढ ,गुजरात ,राजस्थान ,महाराष्ठ के सभी संपति सबंधि 81 अपराधो मे वांटेड होकर फरार है। सबंधित पुलिस को गिरफ्तारी की सुचना दी गई ।

Next Post

एटीएम में तोडफ़ोड़, सेंसर सक्रिय होने से टली घटना

Thu Feb 5 , 2026
ब्यावरा। नगर में एटीएम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है. बुधवार की रात गुना रोड स्थित बांडीखाली के यहां बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को बदमाश द्वारा तोडफ़ोड़ करने की घटना सामने आई है, इसी बीच यहां लगा सेंसर सक्रिय होने तथा हेड ऑफिस मुंबई सिग्नल […]

You May Like