582 किसानों ने बेचा समर्थन मूल्य पर गेहूं

अभी तक 6 हजार मीट्रिक टन खरीदी

जबलपुर: समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शासन द्वारा 15 मार्च को ही शुरू कर दी गई थी। परंतु जिले में खरीदी का कार्य बहुत लेट शुरू हुआ है। जिसके चलते अभी तक मात्र 6 हजार मीट्रिक टन की खरीदी हो पाई है। जिसमें से 582 किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपनी गेहूं बेची है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 245 किसानों से 2355 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई है, जिसके साथ जिले में कुल आंकड़ा 6087.8 मीट्रिक टन पहुंच गया है। जो कि काफी कम है। उल्लेखनीय है कि जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 54 केंद्र स्थापित किए गए हैं, परंतु कुछ ही केंद्रों पर अभी गेहूं की खरीदी शुरू हुई है।
4573 किसानों के स्लॉट हैं बुक
जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए जिले में 4373 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किए गए हैं, परंतु जितनी संख्या में स्लॉट की बुकिंग हुई है, उतनी संख्या में किसान खरीदी केंद्रों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिसका मुख्य कारण यह है कि जिले में 54 केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं, परंतु नियमित तौर पर अभी सभी केंद्रों पर खरीदी शुरू नहीं हो पाई है, जिसके कारण किसान अपनी फसल लेकर बैठे हुए हैं।

Next Post

मैनिट से चूना भट्टी तक सड़क दोनों ओर हटाया गया अतिक्रमण

Sat Apr 19 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल में मैनिट चौराहे से लेकर चूना भट्टी चौराहे तक सड़क के किनारे और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में फैले अवैध कब्जों को हटाया गया। इस दौरान कई स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अवैध रूप […]

You May Like