गोपालगंज जा रही कार पलटी, ड्राइवर गंभीर

सिवनी। जिले के दरासी कला ग्राम के पास गोपालगंज जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार ड्राइवर राजेंद्र बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार शाम 5 बजे की है।

स्थानीय लोगों ने पलटी हुई कार को सीधा कर घायल ड्राइवर को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Next Post

पांड गांव में दो बालिकाओं की जल समाधि

Sat Apr 12 , 2025
मझौली।सीधी जिले के मझौली जनपद पंचायत क्षेत्र में आज फिर दो बालिकाओं की जल समाधि की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना ग्राम पंचायत पांड की है जहां आज तालाब में नहाने गई दो नाबालिक बालिकाओं की जल समाधि हो गई। बता दें की अभी जनपद […]

You May Like