
मझौली।सीधी जिले के मझौली जनपद पंचायत क्षेत्र में आज फिर दो बालिकाओं की जल समाधि की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना
ग्राम पंचायत पांड की है जहां आज तालाब में नहाने गई दो नाबालिक बालिकाओं की जल समाधि हो गई। बता दें की अभी जनपद पंचायत मझौली क्षेत्र अंतर्गत मझिगवां ग्राम पंचायत के समदा में सगे दो भाई और एक बहन की जल समाधि हो गई थी जिसको बीते अभी कुछ हफ्ते हुआ होगा आज पुनः दो सगी बहनों की जल समाधि हो गई। मिली जानकारी के अनुसार
पाड ग्राम पंचायत निवासी रामसखा साहू की चार पुत्रियो में से तीसरे नम्बर की राशी उम्र 11 वर्ष व सबसे छोटी रीना 10 वर्ष आज सुबह महुआ फूल बिनने गई थी जो वापस आकर घर के पास के तालाब में महुआ फूल रख नहाने के लिए तालाब में घुसी जो जेसीबी मशीन से की गई गहरी खुदाई के गहरे पानी में समां गई जबकि नहाने के लिए घाट भी निर्माण कराया गया है । पानी में डूबने से दोनों बालिकाओं की मृत्यु हो गई। जब कुछ देर तक बालिकाओं की आवाज सुनाई नहीं दी तो मंदिर में रहने वाले बुजुर्ग द्वारा परिवार जनों को सूचना दी गई। जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को भी दी गई जहां पर एसडीओपी कुसमी मझौली, थाना प्रभारी मझौली सहित पुलिस बल पहुंच पंचनामा तैयार किया गया तथा गांव के लोगों की मदद से दोनों बालिकाओं को जो की पानी के नीचे ही गडी हुई थी निकलवाया गया।
