इंदौर:फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं होने के कारण सी एस नायडू आर्केट को सील कर दिया. उक्त आर्केट में 45 ऑफिस है, जिसमें 500 सौ से ज्यादा कर्मचारी काम करते है. ऑफिस संचालकों ने कार्रवाई का विरोध किया है.प्रशासन ने आज शहर के मुख्य मार्ग पर बड़ी बहुमंजिला इमारत को सील कारण की कार्रवाई की. प्रशासन ने उक्त कार्रवाई बिल्डिंगों में फायर फाइटिंग अभियान के तहत की है.
शहर की बहुमंजिला इमारत सी एस नायडू आर्केट, जिसमें एचडीएफसी बैंक सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के ऑफिस है, को सील कर दिया. उक्त बिल्डिंग में जांच के दौरान फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं लगा पाया गया. बताया जाता है कि उक्त बिल्डिंग में 500 से ज्यादा कर्मचारी विभिन्न ऑफिसों में कार्य करते है. इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के कार्यरत होने से कभी भी दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है. उसको देखते हुए आज प्रशासन ने बिल्डिंग खाली करवा कर सील करने की कार्रवाई की. बिल्डिंग के संस्थान संचालक मदन अग्रवाल ने कारवाई को प्रशासन के तानाशाही और मनमानी बताते हुए गलत बताया. उन्होंने सवाल किया की बिना नोटिस और समय दिए सीधे कारवाई अनुचित है.
इमारत में बचाव के साधन नहीं
एसडीएम प्रदीप सोनी ने कहा कि कारवाई प्रशासन के फायर फाइटिंग अभियान के तहत की गई है. उक्त इमारत में आग से बचाव के साधन नहीं होने से कभी भी दुर्घटना होने का अंदेशा है. इसलिए सील करने की कार्रवाई की है.
