पंद्रह दिवसीय झील महोत्सव का शुभारंभ

जबलपुर: प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्‍य आतिथ्‍य में माँ नर्मदा के विश्व प्रसिद्ध बरगी बाँध तट पर पंद्रह दिवसीय झील महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। बरगी बांध के तट पर मंडला जिला के ग्राम देवरी बकई में 20 अप्रैल तक आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर सांसद फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते, विधायक नीरज सिंह ठाकुर, संतोष बरकड़े, जिला पंचायत अध्‍यक्ष मंडला संजय कुशराम, जिला पंचायत अध्‍यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, अखिलेश जैन, रिकुंज विज, कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना, सीईओ जिला पंचायत मंडला व जबलपुर के साथ अन्‍य संबंधि‍त अधिकारी व बड़ी तादात में आमजन मौजूद थे।

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पहले भी एडवेंचर गेम के नाम से अलग-अलग स्‍थानों पर ऐसे कार्यक्रम होते थे। लेकिन मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में नर्मदा तट की सुंदर जगह पर झील महोत्‍सव का आयोजन हो रहा है।

उन्‍होंने कहा कि पर्यटन सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं होता बल्कि इससे संस्‍कृतियों का आदान-प्रदान होता है। वहीं इससे रोजगार के अवसर मिलते हैं। पर्यटन जीवन में विविधता लाता है। प्राचीन काल से ही पर्यटन का बहुत महत्‍व रहा है। पर्यटन के विकास पर रोजगार के अवसर सुनिश्चित किया जा सकता है। सांसद फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते ने कहा कि झील महोत्‍सव जैसे कार्यक्रम मध्‍यप्रदेश सरकार की अभिनव पहल है।

Next Post

BU के कुलसचिव के खिलाफ हाईकोर्ट का जमानती वारंट

Sun Apr 6 , 2025
भोपाल: बैचलर ऑफ़ फ़िज़िकल एजुकेशन (बीपीएड) पाठ्यक्रम से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलसचिव आई. के. मंसूरी के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के समक्ष उपस्थित न होने के कारण की गई है। विक्टोरिया कॉलेज ऑफ एजुकेशन […]

You May Like