पिपलियामंडी-मनासा मार्ग पर महिलाओं ने रोकी शराब की बिक्री

पिपलियामण्डी: गांव झारड़ा रहवासी क्षेत्र में लगने वाली शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने पिपलियामंडी-मनासा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 25 मिनिट तक महिलाओं व ग्रामीणों ने सडक़ पर नारेबाजी की। पुलिस मौके पर पहुंची व जाम खुलवाया। उल्लेखनीय है कि अप्रैल से शराब के नए ठेके हो रहे है। झारड़ा में शराब की दुकान पहले हरमाला रोड़ पर संचालित हो रही थी, लेकिन नए ठेके होने के बाद नए ठेकेदार ने उक्त दुकान को झारड़ा में पिपलियामंडी-मनासा मुख्य मार्ग पर संचालित करने के लिए तैयारी शुरु कर दी।

लेकिन रहवासी क्षेत्र में दुकानों व मकानों के बीच शराब दुकान लगाने की तैयारी के बाद इसे हटाने के लिए ग्रामीण व महिलाएं लामबंद हो गई। महिलाएं व ग्रामीण एकत्रित हो गए और नारेबाजी की। करीब 25 मिनिट तक लोग सडक़ पर नारेबाजी करते रहे। सूचना पर नारायणगढ़ टीआई अनिल रघुवंशी, झारड़ा चोकी प्रभारी मनोज गर्ग मौके पहुंचे, ग्रामीणों की मांग थी कि शराब की दुकान यहां से अन्यत्र लगाई जाए।

हालांकि दुकान खुली हुई है, लेकिन विरोध के कारण अभी शराब की बिक्री शुरु नही हो पाई है। उल्लेखनीय है कि विरोध से एक दिन पूर्व सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव को भी दिया था। जिसमें बताया कि हमारा निजी व्यवसाय मुख्य मनासा-पिपलियामंडी मार्ग पर विगत् कई वर्षों से संचालित करते है, हमारे व्यवसाय से ही परिवार का पालन पोषण हो रहा है। लेकिन हमारे घर व संस्थानों के निकट शराब की दुकान संचालित होने वाली है, जिससे परिवार व व्यवसाय पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। सामाजिक तौर हमें हीन भावना का सामना करना पड़ेगा और हमारा रोजगार भी छीन जाएगा ।

Next Post

जल संकट और फर्जी बिल को लेकर दिल्ली की जनता को जल्द मिलेगी खुशखबरी: प्रवेश

Wed Apr 2 , 2025
नयी दिल्ली,02 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट और लोगों को भेजे गये फर्जी बिल पिछली सरकार की वजह से भेजे गये, लेकिन मौजूदा सरकार हर समस्या का समाधान करेंगी और जल्द ही जनता को […]

You May Like