सारंगपुर में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष एक की जान गई,दो घायल

सारंगपुर: दो मुस्लिम परिवारों में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया । घटना में एक पक्ष ने नगारची इमली कीड़ी रोड़ पर चाकू से गला रेतकर दूसरे पक्ष के युवक की हत्या कर दी और 2 लोग घायल हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए शाजापुर रेफर किया गया है।पुलिस पहुंचने से पहले दूसरा पक्ष फरार हो गया। लोगों के अनुसार, दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हैं। लेकिन अभी तक कोई शिकायत लेकर नहीं पहुंचा है।
पिछले साल पत्रकार की गोली मार कर जान ली थी
घटना बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब की है। जानकारी अनुसार हमले में घायल दोनों मुस्लिम परिवारों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर सारंगपुर में अस्पताल रोड पर 17 सितंबर 2024 की रात बाइक सवार तीन लोगों ने स्थानीय पत्रकार सलमान खान (35) की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मामले में चार लोग जेल में बंद है। पत्रकार के परिवार ने किया हमला इस घटना के छह महीने बाद पत्रकार के परिवार ने आज कल्लू पिता शकील, रशीद बेकरी, अजीम के परिवार ने आरिफ अंडा के परिवार पर हमला कर दिया। घटना में अवैध हथियार से गोली चलाई गई।
2 घायल शाजापुर रेफर
घटना में अरमान शाह पिता आरिफ अंडा (20) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जबकि अल्ताब पिता आरिफ और रेहान पिता रईस गंभीर रूप से घायल हैं। आरिफ और रेहान को शाजापुर रेफर किया गया है।
इस वजह से दोनों परिवारों में चल रही रंजिश
बता दें पूर्व में शाहरुख नामक युवक ने पत्रकार सलमान के भाई अजीम से मारपीट की थी, जिसके बाद सलमान ने शाहरुख के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी मामले को लेकर शाहरुख ने 9 फरवरी 2023 को भोपाल से बदमाशों को बुलाकर उस पर हमला करवाया था इस मामले के दो आरोपी डेढ़ साल से जेल में बंद है। जमानत अर्जी लगाने पर सलमान आपत्ति लगा देता था। बीते दिनों जेल से न्यायालय में पेश होने आए आरोपियों की जमानत खारिज हुई तो हथकड़ी में वापस जेल जाते समय आरोपियों ने सलमान को गोली मारने की धमकी दी थी। उसके बाद 17 सितंबर को सलमान की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई
थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने बताया की घटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अस्पताल में पुलिस बल तैनात है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। वहीं पचोर थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा, लीमाचौहान और सारंगपुर थाने का पुलिसबल एसडीओपी अरविन्द सिंह के नेतृत्व में जांच में जुटा है।

Next Post

वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों की धार्मिक स्वायत्तता को कमजोर करेगा: स्टालिन

Wed Apr 2 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email चेन्नई, 02 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम् के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को पूरी तरह वापस लेने का आग्रह करते हुए कहा […]

You May Like

मनोरंजन