‘बिग बॉस 19’ फेम अभिषेक बजाज ने एक्स-वाइफ आकांक्षा जिंदल के धोखे के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, “मर्द को बुरा कहना फैशन है” और आरोपों को ‘पब्लिसिटी स्टंट’ बताया।
‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) के चर्चित कंटेस्टेंट रहे अभिनेता अभिषेक बजाज शो से बाहर आते ही अपनी पूर्व पत्नी आकांक्षा जिंदल के लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर विवादों में घिर गए हैं। आकांक्षा ने मीडिया और सोशल मीडिया पर अभिषेक पर शादी में धोखा देने और बेवफा होने का आरोप लगाया था। इस पूरे मामले पर अब अभिषेक बजाज ने चुप्पी तोड़ते हुए एक्स-वाइफ पर जोरदार पलटवार किया है और उनके आरोपों को ‘शोहरत पाने की कोशिश’ बताया है।
अभिषेक बजाज ने अपनी पूर्व पत्नी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि आकांक्षा अब उनकी जिंदगी का हिस्सा नहीं हैं और उनका रिश्ता बहुत पहले खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, “वो मेरी एक्स हैं और ऐसा होने की एक वजह थी। हमारा रिश्ता पुरानी बात हो गई है। हम बचपन में मिले थे, साथ आए और फिर अलग हो गए। उनका मेरी आज की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है।”
