
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के छतौली में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।
तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया और हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार शुभग लाल सिंह गौड़ (उम्र 32 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सड़क पर जनता का आक्रोश भारी वाहन आवाजाही बंद करें 2 घंटे से सड़क अवरुद्ध है यातायात बाधित हो रहा है!
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है।
