यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के विरुद्ध की कार्यवाही चलाया गया जागरुकता अभियान

शहरी क्षेत्र में यातायात पुलिस ने चलाया जन जागरू कता अभियान

सिंगरौली :एसपी मो. यूसुफ कुरैशी एवं एएसपी शिव कुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के निर्देशन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर के चौराहो पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध शुरू की गई कार्यवाही।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक रामायण मिश्रा के द्वारा यातायात पुलिस टीम लगाया जाकर शहर के विभिन्न चौराहे जैसे माजन मोड़, इंदिरा चौक, अंबेडकर चौक, मस्जिद तिराहा, कालेज तिराहा, अमलोरी तिराहा, जयंत बस पड़ाव, निम्न स्थानों पर यातायात का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक जो बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठ कर वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, वाहनों का नम्बर प्लेट निर्धारित मानक अनुरूप ना होना, वाहनों में बिना किसी प्राधिकृत व्यक्ति के अनुमति के बिना परिवर्तन या मोडिफि केशन कराना, दो पहिया वाहनों या बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफिकेशन साइलेंसर लगाना, शहर के अंदर निर्धारित गति का पालन न करते हुए तेज रफ्तार में वाहन चलाना, रेड लाईट जम्प करना, साथ ही शहर के अंदर युवा वर्ग द्वारा दो पहिया वाहन चलाते समय तेज रफ्तार एवं स्टंट ड्राइव करते हुए पाए जाते हैं.

ऐसे चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करना उपरोक्त नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर वाहन चालकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही के साथ-साथ समझाइस भी दी गई एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वही यातायात पुलिस सिंगरौली शहरवासियों से अपील किया है कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बचें आपका परिवार घर में आपका इंतजार कर रहा है। यातायात पुलिस सिंगरौली सदैव आपकी सेवा में तत्पर हैं।

Next Post

पश्चिमी इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन से 32 लोगों की मौत

Wed Mar 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जकार्ता, 13 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। देश की राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एजेंसी के […]

You May Like

मनोरंजन