पश्चिमी इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन से 32 लोगों की मौत

जकार्ता, 13 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।

देश की राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी के अनुसार प्रांत की 12 रीजेंसी में से पांच ने 1,500 से अधिक घर, 50 से अधिक पूजा केंद्र और 10 से अधिक सड़कें बाढ़ और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त होने के बाद आपदा, आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।

पिछले गुरुवार को पश्चिमी सुमात्रा में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 70 हजार से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इंडोनेशिया में बरसात के मौसम के दौरान अक्सर जल-मौसम संबंधी आपदाओं का अनुभव होता है।

Next Post

विधायक ने मल्टीमंाडल कार्गो टर्मिनल्स का किया लोकार्पण

Wed Mar 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सिंगरौली : जयंत शक्ति नगर रेलवे स्टेशन पर गति शक्तिमान मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल्स का फीता काटकर सिंगरौली विधानसभा के विधायक रामनिवास शाह ने लोकार्पण किया।तत्पश्चात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे देश में एक […]

You May Like

मनोरंजन