विधायक ने मल्टीमंाडल कार्गो टर्मिनल्स का किया लोकार्पण

सिंगरौली : जयंत शक्ति नगर रेलवे स्टेशन पर गति शक्तिमान मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल्स का फीता काटकर सिंगरौली विधानसभा के विधायक रामनिवास शाह ने लोकार्पण किया।तत्पश्चात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे देश में एक साथ वीडियो कॉन्फ्रें सिंग के द्वारा 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक रेल परियोजनाओं का शिलान्यास 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों सहित अन्य रेल सेवाओं का हरी झंडी देकर शुभारंभ किया एवं उनके देश के नाम उद्बोधन को जिले के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, रेल विभाग के अधिकारियों, रेलकर्मी सहित क्षेत्रीय लोगों ने प्रसारण के माध्यम से देखा एवं सुना।

जयंत परियोजना के तीन नंबर सेलो में आयोजित सीधा प्रसारण कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय भाजपा जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, अरविंद दुबे, जिला मंत्री पूनम गुप्ता, भूपेंद्र गर्ग, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नम्रता सिंह, मंडल मंत्री अरविंद झा आदि सहित रेल विभाग के अधिकारी एवं रेल कर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Next Post

मानहानि के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय दोषमुक्त

Wed Mar 13 , 2024
एमपी एमएलए कोर्ट का आया फैसला ग्वालियर: ग्वालियर के एमपी एलएलए कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को दोषमुक्त कर दिया है। कोर्ट ने सेक्शन 499 के अपवाद 9 के तहत दिग्विजय सिंह को दोषमुक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर […]

You May Like