संभागीय मिलेट्स फैस्टीवल सह कृषि मेले का समापन

जबलपुर: शासन की कृषि संबंधी योजनाओं के प्रचार-प्रसार व नवीनतम कृषि तकनीक के प्रति जागरूकता के लिये किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में दो दिवसीय संभागीय मिलेट्स फैस्टीवल सह कृषि मेला का रविवार को भव्‍य समापन हुआ। समापन समारोह जेएनकेव्‍हीव्‍ही के कुलगुरू डॉ. पीके मिश्रा की अध्‍यक्षता में संपन्‍न हुआ।

मेले में संभाग के सभी जिलों से तथा अन्‍य संभाग के बाहर के कृषकों ने अपने उत्‍पाद का प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं महाराष्‍ट्र और छत्‍तीसगढ़ के कृ‍षकों ने भी अपने लघु धान्‍य फसलों का प्रदर्शन किया। लघु धान्‍य फसलो को लेकर बढ़ते रूझान मेले में देखने को मिला, जहां बड़ी तादात में लोगों ने आकर मिलेट्स के बारे में जानकारी ली और उसे अपने दैनिक जीवन में उपयोग के लिए खरीदा। मेले में 200 से अधिक स्टाल लगाए गये थे।

जिसमें पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, वन विभाग, दुग्ध संघ, मंडी बोर्ड, बीज निगम, एपीईडीए, ऊर्जा विकास निगम, उर्वरक, बीज, कीटनाशक, एसएचजी एवं एफपीओ आदि विभाग भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। मेले में लघु धान्य फसलों को आमजनों की थाली तक पहुंचाने के लिए मेले में फ्रूड कोर्ट भी लगाया गया था। मेले में वैज्ञानिक परिचर्चा सत्र में देश के अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के मिलेट्स अनुसंधान संस्थानों से लघु धान्य फसलों के विशेषज्ञ कृषकों से रू-बरू हुए। जिससे कृषक अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित भी किया गया।

Next Post

ठग ने क्यूआर मंगवाया, खाते से उड़ाई रकम

Mon Mar 31 , 2025
नवजात शिशु होने पर सरकारी पैसा भेजने का लालच देकर साइबर फ्रॉड जबलपुर: आपके घर में तीन माह पहले नवजात शिशु हुआ है जिसके आपको सात हजार रूपए भेजने है आप क्यूआर कोड भेज दीजिए। ये बातें साइबर ठग ने कहते हुए युवक के खाते से 48 हजार 490 रुपए […]

You May Like