दोस्तों के साथ ससुराल से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत

उज्जैन। आगर रोड पर बाइक सवारों की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। गंभीर घायल होने पर तीन लोगों को उपचार के लिए चरक भवन लाया गया। रात में एक की मौत हो गई। घट्टिया तहसील के ग्राम नजरपुर में रहने वाला कमल पिता बाबूलाल पवार अपने दो साथी राजेश पिता बद्रीलाल और कालू पिता चंदर सिंह के अपने ससुराल कालू खेड़ी गया था जहां से तीनों वापस बाइक पर सवार होकर नजरपुर लौट रहे थे। माली खेड़ी के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए उपचार के लिए चरक भवन लाया गया। रात में कमल की मौत हो गई। रविवार सुबह अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि कमल मजदूरी करता था और दो बच्चों का पिता था। उसके घायल साथी रामेश्वर और कालू का उपचार चल रहा है। अस्पताल पुलिस चौकी ने मामला जांच के लिए घटिया थाना पुलिस को भेजा है पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की गई है।

Next Post

महाकाल का नीम के जल से अभिषेक, मुख्य शिखर का ध्वज बदला

Sun Mar 30 , 2025
सीएम मोहन यादव के प्रयास से पहली बार ब्रह्म ध्वज , हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर श्रीखंड का लगाया भोग   नवभारत न्यूज उज्जैन। उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर पुजारियों ने भगवान को नीम मिश्रित जल से स्नान कराकर शृंगारित किया। मप्र […]

You May Like