यादव ने राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन का किया उद्घाटन

भोपाल, 27 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज ‘विक्रम महोत्सव 2025’ के अंतर्गत उज्जैन में आयोजित ‘राष्ट्रीय -वैज्ञानिक सम्मेलन, विज्ञान उत्सव’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

डॉ यादव राजधानी भोपाल से इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। ये कार्यक्रम उज्जैन स्थित कालिदास अकादमी में हो रहा है। इस कार्यक्रम के साथ ही कालिदास अकादमी में 40वां मध्यप्रदेश युवा वैज्ञानिक सम्मेलन भी हो रहा है।

इस दौरान डॉ यादव ने कहा कि विक्रमोत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति पुनर्जागरण के साथ ही प्रदेश की विकास यात्रा एवं जनकल्याण के संकल्पों को पूर्ण करने में अभूतपूर्व भूमिका निभा रहा है। यह सम्मेलन विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

 

Next Post

क्लब विश्वकप जीतने वाली टीम को मिलेंगे 10.70 अरब रुपये: फीफा

Thu Mar 27 , 2025
जिनेवा, 27 मार्च (वार्ता) विश्व फुटबॉल की शासी संस्था फीफा इस वर्ष जून-जुलाई में होने वाले पहले क्लब विश्वकप के लिए लगभग 85.66 अरब रूपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है जिसमें से टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को लगभग 10.70 अरब रूपये मिलेंगे। फीफा ने बताया कि इस वर्ष […]

You May Like

मनोरंजन