भरभराकर गिरी दीवार, मजदूर की मौत

भेरूंदा. सिविल अस्पताल परिसर में नवीन भवन का निर्माण कार्य चल रहा है. बुधवार की शाम अस्पताल में दीवार तोड़ते वक्त दीवार मजदूर के ऊपर आ गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम 42 वर्षीय मजदूर रामविलास बकरिया आ. कचरू लाल मशीन से दीवार तोड़ रहा था. इस दौरान आसपास अन्य मजदूर भी मौजूद थे. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रामविलास दीवार को नीचे से तोड़ रहा था तभी अचानक दीवार भरभराकर उसके ही ऊपर आ गिरी. यह देख वहां हड़कंप का माहौल निर्मित हो गया. अन्य मजदूरों ने आनन-फानन में मलबे में दबे मजदूर रामविलास को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं.

बताया जाता है कि सिविल अस्पताल में चल रहे नवीन भवन निर्माण के दौरान नक्शे में कुछ बदलाव किया गया था. जिसके चलते उक्त दीवार को तोड़ा जा रहा था. तभी उक्त हादसा घटित हो गया. सूत्रों की मानें तो जिस वक्त यह हादसा हुआ वहां निर्माण कंपनी का कोई जिम्मेदार और इंजीनियर मौजूद नहीं थे. इससे मजदूरों में आक्रोश का माहौल निर्मित हो गया था. हादसे की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी घनश्याम दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे. उन्होंने मजदूरों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है. उन्होंने निर्माण कंपनी के जिम्मेदारों व इंजीनियर को भी तलब किया है. इस हादसे के बाद परिजनों का बुरा हाल है.

Next Post

राजा भोज एयरपोर्ट पर वायु सेना के विमान की सफल लैंडिंग

Wed Mar 26 , 2025
भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट अब प्रदेश का पहला एयरपोर्ट बन गया है. जहां पर वायु सेना का विमान बोइंग-777,300 ईआर विमान की सफल लैंडिंग कराई गई है. 64.8 मीटर विंगस्पैन और 74 मीटर लंबे इस विमान का उपयोग लंबी उड़ानों के लिए किया जाता है. भोपाल में इतने बड़े विमान […]

You May Like