धार जिले के कुक्षी के पास डकैती, 6 लाख का माल ले उड़े

धार । हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बना लिया और फिर वहां से करीब 6 लाख रुपए कीमत का माल लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को डराया, धमकाया। उनके साथ मारपीट भी की।

 

घटना जिले के कुक्षी क्षेत्र के महाकालपुरा गांव की है। जहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को करीब 20 हथियारबंद बदमाश आए। इनमें से 10 बदमाश गांव के ही रमेश सिसोदिया के घर का मेन गेट तोड़कर अंदर घुसे। बाकी 10 बदमाश हथियारों के साथ आस-पड़ोस के

मकानों के सामने खड़े हो गए।

 

बदमाश करीब डेढ़ किलो चांदी, नई एलईडी टीवी और परिवार के सदस्यों से तीन मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। जाते समय बाड़े में बंधी बकरियां भी ले गए। बाग थाना पुलिस केस दर्ज कर डकैतों की तलाश में जुटी है।

परिजन को हथियार दिखाकर धमकाया

 

घर में घुसे बदमाशों ने सबसे पहले रमेश को घेर लिया। उसे पीटने लगे। आवाज सुनकर अन्य परिजन आए तो डकैतों ने उन्हें हथियार दिखाकर धमकाया। रमेश की पत्नी चतुर बाई, मां भूरीबाई और बहू मीरा को गहने निकालने के लिए कहा।

 

डकैतों ने भूरी बाई की लोहे की पेटी में रखी डेढ़ किलो चांदी निकाल ली। परिजन के मोबाइल ले लिए। फिर सबको एक कमरे में बंद कर दिया। डकैती की घटना के बाद दहशत के चलते बुजुर्ग महिला भूरी

परिजन को हथियार दिखाकर धमकाया

 

डकैतों ने भूरी बाई की लोहे की पेटी में रखी डेढ़ किलो चांदी निकाल ली। परिजन के मोबाइल ले लिए। फिर सबको एक कमरे में बंद कर दिया। डकैती की घटना के बाद दहशत के चलते बुजुर्ग महिला भूरी

पड़ोसियों के घरों पर पत्थरबाजी की रमेश सिसोदिया ने बताया कि डकैत कुल 6 लाख रुपए की संपत्ति ले गए हैं। उन्होंने पड़ोसियों के घरों पर पत्थरबाजी की। दहशत की वजह से लोग बाहर नहीं निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।

 

पड़ोस की धनु बाई ने बताया कि मैंने घरवालों से चिल्लाया कि बंदूक निकालो, तो वह लोग भी बंदूक ला रहे थे। बदमाशों ने कहा एक घर और बाकी है। इसके बाद लूटने की धमकी देकर चले गए।

डकैतों को पकड़ने टीम बनाई बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया- पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। डकैतों को तलाशने के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Post

कुलगुरु की नियुक्ति को चुनौती पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 

Wed Mar 26 , 2025
  माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विवि का मामला   जबलपुर। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति द्वारिकाधीश बंसल की एकलपीठ ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल में कुलगुरु की हाल ही में हुई नियुक्ति की वैधता को चुनौती के मामले में जवाब-तलब कर लिया है। याचिकाकर्ता भोपाल निवासी डा. आशुतोष मिश्रा ने […]

You May Like