कंट्रोल रूम की कमान सतीश झरिया ने संभाली

2 दिन में फेरबदल, टेकचंद हटाए गए

जबलपुर: कंट्रोल रूम प्रभारी की कमान यादव कॉलोनी चौकी प्रभारी सतीश झारिया ने संभाल ली है।दरअसल कंट्रोल रूम में  कार्यरत निरीक्षक रविन्द्र सिंह का नागपुर में निधन हो गया था जिसके बाद से कंट्रोल रूम का पद रिक्त पड़ा हुआ था।

इसके बाद कंट्रोल रूम प्रभारी को लेकर दो दिन के भीतर बड़े फेरबदल हुए, इसके पूर्व गौर चौकी प्रभारी टेकचंद्र शर्मा को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया था लेकिन अचानक बदलाव हुआ। कंट्रोल रूम प्रभारी टेकचंद को हटाया गया और लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी चौकी प्रभारी सतीश झरिया को कंट्रोल रूम की कमान सौंप दी गई। कंट्रोल रूम में हुए फेरबदल के बाद पुलिस महकमें में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है

Next Post

मंदिर के नीचे बैठा था आठ फीट लंबा धामन सांप

Fri Mar 21 , 2025
जबलपुर: पाटन थानांतर्गत ग्राम टिमरी स्थित मारूति नगर निवासी बिहारी रजक के घर में बने पूजन कक्ष में छोटे से मंदिर के नीचे तलघरा में एक आठ फीट लंबा धामन प्रजाति का सांप प्रवेश कर गया जिसे भगाने के कई प्रयास किए लेकिन सांप वहां से हिलने तैयार नहीं था। […]

You May Like