नयी दिल्ली 20 मार्च (वार्ता) दिल्ली जैसे व्यस्त शहर में स्नैकिंग न सिर्फ मूड को अच्छा करने का जरिया है, बल्कि जश्न को खास बनाने में भी इसकी अहम भूमिका होती है।
एसटीटीईएम 2.0 रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के 62 प्रतिशत लोग अपना मूड बेहतर करने के लिए स्नैकिंग को पसंद करते हैं, जबकि 49 प्रतिशत लोग आईपीएल देखने के अनुभव को मजेदार बनाने के लिए स्नैक्स खाना पसंद करते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुये गोदरेज यम्मीज़ ने चीज़ कॉर्न नगेट्स और चीज़ी पिज्ज़ा फिंगर्स पेश किए हैं, जो स्वाद और कुरकुरेपन का मेल हैं।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि क्रीमी चीज़ और स्वादिष्ट कॉर्न की कुरकुरी परत इन स्नैक्स को और खास बनाती है। खासतौर पर चीज़ी पिज्ज़ा फिंगर्स में भरी लजीज चीज़ फिलिंग हर बाइट में स्वाद का अनोखा अहसास कराती है, जो त्योहारों के खास पलों और सुकून भरी शामों के लिए एकदम उपयुक्त है। दिल्ली के लोग अगर अपने स्नैकिंग मोमेंट्स को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो यम्मीज़ के ये नए स्नैक्स उनका पंसदीदा हो सकता है।
