नागपुर में हिंसा की घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में, कई इलाकों में कर्फ्यू

नागपुर 18 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को हिंसा भड़कने के बाद स्थिति नियंत्रण में है हालांकि कई इलाकों में फिलहाल कर्फ्यू लागू है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सोमवार को शहर में फैली हिंसा के बाद कोई नई घटना नहीं हुई है।

घटना कल उस समय हुई , जब यह अफवाह फैली कि खुल्दाबाद में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान एक पवित्र पुस्तक का अपमान किया गया। हिंसा भड़कने के बाद शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

नागपुर के पुलिस आयुक्त रविंदर सिंघल ने संवाददाताओं से कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है , हालांकि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 (उपद्रव या खतरे की आशंका के मामले में तत्काल आदेश जारी करने की शक्ति) लागू करके सोमवार रात को प्रतिबंध लगा दिये थे। यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेंगे।

 

 

Next Post

अलसी की फसल खाने से 14 मवेशियों की मौत, 9 की हालत नाजुक 

Tue Mar 18 , 2025
जबलपुर‌। कुन्डम क्षेत्र में सातन्झर गांव में अलसी की फसल खाने से 14 मवेशियों की मौत हो गई है जबकि 9 की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुश्री आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि कुंडम थाना अंतर्गत सातन्झर झू्री गांव में एक खेत में अलसी की फसल […]

You May Like