गोली लगने से युवती घायल

भिंड, 16 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती पर जानलेवा हमला किया गया।तीन से चार संख्या में आए हमलावरों ने घर के बाहर गेट को निशाना बनाकर दो गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली दरवाजे पर लगी, जबकि दूसरी गोली युवती के उसके पेट में जा लगी। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि युवती घर पर टीवी देख रही थी, तभी अचानक आरोपी गोलू यादव अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और गेट पर फायरिंग कर दी। पहली गोली दरवाजे में लगी, जबकि दूसरी गोली आरती के पेट में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और युवती के परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। लड़की घर के अंदर थी, तभी कुछ युवकों ने बाहर गोली चला दी। युवती ने गोलू यादव नामक युवक द्वारा गोली चलाने की बात कही है। मामले की पड़ताल की जा रही है। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी।

Next Post

दिवंगत ASI रामचरण का हुआ अंतिम संस्कार, सरकार देगी शहीद का दर्जा

Sun Mar 16 , 2025
रीवा। मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में बंधक युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमले में मृत एएसआई रामचरण गौतम का अंतिम संस्कार आज सतना जिले के कोठी के ग्रह ग्राम पवैया में कर दिया गया। वह पुलिस की 25वीं बटालियन में कार्यरत थे। इधर,आज […]

You May Like