मणिपुर में पुनर्मतदान शुरू

इंफाल, 30 अप्रैल (वार्ता) मणिपुर में बाहरी मणिपुर सीट के लिए छह मतदान केंद्रों पर मंगलवार सुबह सात बजे पुनर्मतदान शुरू हो गया।

मतदाता मौसम साफ न होने के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से बाहर निकलने लगे है।

भारत चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत हिंसा और ईवीएम को नष्ट करने की खबरों के कारण 30 अप्रैल को तीन विधानसभा क्षेत्रों के छह मतदान केंद्रों पर पुनमर्तदान का आदेश दिया था। यहां शुक्रवार को मतदान हुआ था।

मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा।

कांग्रेस ने 19 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की थी। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा धमकी दी गई थी। मतदान के दौरान धांधली, बूथ पर कब्जा और ईवीएम को नष्ट करने की खबरें आईं।

मतदान में अभी तक किसी तरह की हिंसा की कोई खबर नहीं है।

Next Post

राहुल आज मध्यप्रदेश में करेंगे चुनाव प्रचार

Tue Apr 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 30 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के भिंड संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री […]

You May Like