कांग्रेस का नेतृत्व बचकाना, न दिशा न दृष्टि: शिवराज

भोपाल, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस की इतनी दुर्गति होगी, कभी सोचा भी नहीं था।

अपनी गलत नीतियों के कारण, गलत फैसलों के कारण और ऐसा नेतृत्व जो बचकाना है, जिनमें न दिशा है न दृष्टि है, उसके कारण जनता पूरी तरह से निराश हो गयी।

श्री चौहान ने आज विदिशा लोकसभा की सांची विधानसभा में जन-आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया।

जन-आशीर्वाद यात्रा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने दुर्गा माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश व प्रदेशवासियों के सुख-समृध्दि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

श्री चौहान ने कहा कि अब इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम, जिनको टिकट मिला था, वो ही भाजपा में शामिल हो गए हैं।

किसी पार्टी की इतनी दुर्गति की कोई कल्पना कर सकता था, लेकिन लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित हैं और विश्वास है कि, देश का विकास और जनता का कल्याण होगा तो केवल भाजपा ही करेगी।
इसलिए लोग कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तो उम्मीदवार भी पार्टी छोड़ने लगे हैं।
ये तो जनता का भाजपा के लिए प्रेम है, उन्हें कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं है।
उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश में हम 29 की 29 सीटें जीतेंगे और देश में हम 400 पार करेंगे।

Next Post

केरल के पूर्णमिकवु मंदिर में संगरमरमर की देवी काली की 18.5 फुट ऊंची मूर्ति होगी स्थापित

Tue Apr 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जयपुर, (वार्ता) संगमरमर के एक ही पत्थर से तराशी गई देवी काली की 18.5 फुट ऊंची मूर्ति को सोमवार राजधानी जयपुर से केरल के पूर्णमिकवु मंदिर के लिए रवाना किया गया। मंदिर के मुख्य क्यूरेटर, एम एस […]

You May Like

मनोरंजन