पति ने पत्नी की गोली मार की हत्या

नरसिंहपुर, 14 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के जिला मुख्यालय के स्टेशनगंज पुलिस थाना के गांव सिहोरा इमझिरी में पति ने पत्नी के पेट में भरमार बदूंक से गोली मार कर हत्या कर दी है।

पुलिस ने बताया कि दुर्गा बाई उइके (46) की हत्या बुधवार को उसके पति अशोक उइके के द्वारा की गई है, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या के पीछे कारण बताया जा रहा है कि मृतका का पति कुछ नहीं करता था वह अपने पति से काम करने के लिए बार बार टोकती रहती थी। इसी बात पर से पति पत्नी के बीच वाद विवाद हुआ और उसने आवेश में आकर गोली मार दी। आरोपी खेत में मकान बना कर रहता था जहां पर उसके द्वारा घटना घटित की है।

पुलिस ने पंचनामा करके शव का पोस्टमार्टम करवाया, वही आरोपी को आज जेल पहुंचा दिया है।

Next Post

देशी बंदूक और प्रतिबंधित सिरप के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

Fri Mar 14 , 2025
उमरिया, 14 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में पुलिस ने 35 सीसी प्रतिबंधित सिरप, एक देशी बंदूक और चार जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नौरोजाबाद पुलिस ने आज मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए नौरोजाबाद निवासी […]

You May Like