दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना में मिलेगी फेरी सेवा, समझौता में हुए हस्ताक्षर

नई दिल्ली11 मार्च (वार्ता) यमुना नदी पर फेरी सेवा शुरू करने के लिए मंगलवार को दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता पर हस्ताक्षर किए गये हैं।

राष्ट्रीय राजधानी के सोनिया विहार से जगतपुर (शनि मंदिर) तक यमुना नदी पर बोट टूरिज्म और फेरी सेवा शुरू करने के लिए इंलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम के बीच समझौता ज्ञापन पर आज हस्ताक्षर किए गए।

यह ऐतिहासिक समझौता आज राजधानी के असीता पार्क में किया गया। इस परियोजना से न केवल दिल्ली में इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन और यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, उपराज्यपाल वी के सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा समेत संबंधित विभाग के सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।

श्रीमती गुप्ता ने समझौता ज्ञापन समारोह में कहा कि आज यमुना के पास यह पार्क और यमुना नदी में फेरी और क्रूज़ की सुविधा दिल्ली में पर्यटन के लिए एक नया आयाम साबित होगा ।

मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि पहले, जो लोग सत्ता में थे, उन्होंने दिल्ली के विकास को रोकने की कोशिश की, लेकिन दिल्लीवासियों के फैसले ने उन्हें रोक दिया है । जनता ने हमें चुनाव में जो आशीर्वाद दिया है उसका फल दिल्ली की जनता को मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि यदि डबल इंजन की सरकार नहीं होती तो यह सब संभव नहीं होता। ऐसा लग रहा है कि दिल्ली का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

श्रीमती गुप्ता ने कहा, “जल्द ही दिल्ली के लोग यमुना के किनारे बैठकर बनारस की गंगा आरती की तरह भव्य यमुना आरती देखेंगे।”

Next Post

राहुल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी अनुचित : कांग्रेस

Tue Mar 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर सत्तापक्ष की आपत्तिजनक टिप्पणी अनुचित है और संसद में मर्यादा की सीमाएं नहीं लांघी जानी चाहिए। कांग्रेस महासचिव-संगठन के.सी. वेणुगोपाल की यह टिप्पणी भाजपा नेता संबित पात्रा के लोकसभा में श्री […]

You May Like