खाद्य तेलों में टिकाव; उड़द दाल सस्ती, चीनी महंगी

नई दिल्ली 11 मार्च (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी लौटने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि उड़द दाल सस्ती हो गई वहीं चीनी के भाव चढ़ गए।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मार्च का पाम ऑयल वायदा 37 रिंगिट बढ़कर 4810 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.29 सेंट की तेजी के साथ 42.55 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान चीनी 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गई जबकि गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में उड़द दाल में 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को छोड़कर अन्य दालों में टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल और अरहर दाल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 5700-5800, दाल चना 6700-6800, मसूर काली 7300-7400, मूंग दाल 9250-9350, उड़द दाल 9000-9100, अरहर दाल 8400-8500 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 3100-3200 रुपये और चावल : 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4400-4500, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4250-4350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 16116 रुपये, मूंगफली तेल 18168 रुपये, सूरजमुखी तेल 16849 रुपये, सोया रिफाइंड 15531 रुपये, पाम ऑयल 13553 रुपये और वनस्पति तेल 16336 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

चांदी में नरमी, सोना मजबूत

Tue Mar 11 , 2025
इंदौर, 11 मार्च (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी में घट-बढ़ हुई। आज चांदी 250 रुपये सस्ती तथा सोना 50 रुपये महंगा बिका। सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2912 डालर व चांदी 3250 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर […]

You May Like