
श्योपुर। संवेदनशील माने जाने वाले श्योपुर शहर में होली शांतिपूर्ण मनाने के लिए प्रशासन मुस्तैद हो गया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने शांति समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि त्योहार को प्राचीन परंपरा के हिसाब से आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। कलेक्टर वर्मा ने बिजली विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को होलिका दहन से पहले यह सुनिश्चित करें कि स्थल के ऊपर बिजली के तार न हों। जहां तार प्रभावित हो सकते हैं, वहां पहले से सुरक्षा की व्यवस्था करें। होलिका दहन का स्थल ऐसा हो जहां आवाजाही बाधित न हो। उन्होंने डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। अनियंत्रित उपयोग पर एसडीएम को कड़ी कार्रवाई के आदेश मिले। सीएमओ को होली वाले स्थलों पर मिट्टी डलवाने, साफ-सफाई और पानी के टैंकर रखने के निर्देश दिए गए। फायर स्टेशन को भी तैयार रहने को कहा गया। उन्होंने कहा कि होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
