
जबलपुर। बिलहरी स्थित क्रिश्चिन कब्रिस्तान में रहवासी धरने पर बैठ गए हैं, मामला बेदखली के आदेश से जुड़ा हुआ है। दरअसल बिलहरी कब्रिस्तान ब्रिट्रिश कालीन है जहां आठ परिवार रहते हैं और कब्रिस्तान की कब्रों की देखरेख के लिए ब्रिटिश शासकों ने तैनात किया था। परिवारों को बेदखली नोटिस आर्मी ने जारी किया है। जिसको लेकर विरोध शुरू कर दिया। धरने पर रहवासी बैठ गए, उनका दावा यह भी है कि उक्त कब्रिस्तान की भूमि ना तो प्रदेश शासन के आधीन है और ना ही केंद्र सरकार के आधीन है। सूचना मिलते ही पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
