बीएसएफ अकादमी में सहायक कमाण्डेंट की भव्य दीक्षांत परेड

ग्वालियर: सीमा सुरक्षा बल अकादमी, टेकनपुर में सहायक कमांडेंट के भव्य दीक्षांत परेड़ समारोह का आयोजन वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई परेड स्थल में किया गया। इस परेड में महिला प्रशिक्षु अधिकारी सहित कुल 23 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के विशेष महानिदेशक संजय सिंघल को सलामी देते हुये शानदार परेड का प्रर्दशन किया। इस परेड के कमाण्डर प्रशिक्षु अधिकारी सोहेल चौधरी तथा सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्य अतिथि संजय सिंघल के समक्ष देश के संविधान के प्रति एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता को बनाये रखने के लिये अपने आपको समर्पित करने की शपथ ली।

इन प्रशिक्षु अधिकारियों को 52 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण की भट्टी में फौलाद की तरह तपाकर सीमा सुरक्षा बल की कुशल प्रशिक्षण टीम ने इन्हें शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, युद्ध कौशल, निशानेबाजी, बिना हथियार लड़ने की कला, विधि व कानून, मानवाधिकार अधिनियम, सीमा सुरक्षा बल की रोजमर्रा की कार्यवाही, आपदा प्रबंधन, मैप रीडिंग, सीमा की निगरानी, आतंकवाद व उग्रवादियों से लड़ने जैसे विषयों के साथ वाहन चलाना, कम्प्युटर प्रशिक्षण, तैराकी, घुड़सवारी और एडवेन्चर ट्रेनिंग का भी गहन प्रशिक्षण दिया है।

Next Post

देशराज यादव में मारी गोली, गले में लगी, गंभीर हालत

Sun Mar 9 , 2025
शिवपुरी: कोलारस थाना सीमा में आने वाले गांव सरजापुर में 24 वर्षीय युवक घायल अवस्था मे रास्ते मे मिला है। युवक के गले में गोली मारी गई है गोली अभी गले मे धंसी हुई है। युवक अभी बोल नहीं पा रहा है कि उस पर किस ने हमला किया है। […]

You May Like