
ग्वालियर। बहोड़ापुर तिराहा क्षेत्र में दरमियानी रात लगी आग एक बार बुझने के बाद फिर भड़क गई जिसमें16 दुकानें जलकर राख हो गईं। शुरुआत में आग एक दुकान में लगी, लेकिन लपटें बढ़ते ही आसपास की 15 और दुकानों को चपेट में ले लिया। लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग को बुलाया गया, लेकिन दमकल पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो कुछ दुकानें बच सकती थीं। आग बुझाने में दमकल टीम को तीन घंटे से अधिक का समय लगा और तब तक दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था आग पर काबू पाने के लिए 22 फायर ब्रिगेड पानी फायर करना पड़ा। चिंगारी पास के बिजली पोल से गिरने के कारण आग और भड़क गई। आग इतनी विकराल थी कि लपटें करीब 20 फीट ऊंचाई तक उठ रही थीं। करीब 50 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। आज दोपहर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा महापौर शोभा सिकरवार ने पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया।
