पंचकूला, (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के सातवें दिन वर्ग ‘ए’ के मैचों में बंगाल बनाम उत्तर प्रदेश मैच 3-3 से ड्रा रहा। एक अन्य मैच में मिजोरम ने हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 6-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
वर्ग ‘ए’ के पहले मैच में बंगाल और उत्तर प्रदेश के बीच कड़ी टक्कर हई और मुकाबला 3-3 से ड्रा रहा तथा दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। साक्षी शुक्ला ने (24वें) मिनट में उत्तर प्रदेश हॉकी के लिए पहला गोल किया। हिना बानो ने (32वें) और अंजलि महतो ने (51वें) मिनट भी अपनी टीम के साथ मिलकर एक-एक गोल किये। दूसरी ओर रोहिता मिंज ने (48वें) मिनट चौथे क्वार्टर की शुरुआत में बंगाल के लिए पहला गोल किया और अपनी टीम को मैच में लड़ने का मौका दिया। इसके बाद सेलेस्टिना होरो ने (52वें) मिनट और अनीशा डुंगडुंग ने (56वें) मिनट में अंतिम क्षणों में अच्छा प्रदर्शन किया और एक-एक गोल करके खेल को बराबरी पर समाप्त किया।
वर्ग ‘ए’ दूसरे मैच में मिजोरम ने हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 6-0 से हराया। मिजोरम के लिए देविका सेन ने (आठवें’, 27वें) मिनट में दो गोल किए जबकि डिंपल ने (पहले) मिनट, लालथंतलुंगी ने (दूसरे) मिनट, दीपिका ने (26वें) मिनट और अंतिम ने (45वें)मिनट एक-एक गोल करके प्रतिद्वंद्वी टीम को करारी शिकस्त दी।
