कार में 40 किलोग्राम डोडाचूरा सहित 1 आरोपी पकड़ाया 

नीमच। थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागॉव मंगलसिंह राठौड की टीम के द्वारा एक मारुति सुजुकी कम्पनी की स्विफ्ट डिज़ायर कार कार में कुल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 01 आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 23.08.2025 को रेलवे फाटक के पास नीमच निम्बाहेड़ा हाईवे रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मारुति सुजुकी कम्पनी की शिफ्ट डिजायर कार क्रमांक ॥क्र26-क्चरू-8162 में 02 काले रंग के कट्टो में भरा 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर कार चालक कृपाल सिंह पिता भरत सिंह जांगड़ा उम्र 29 साल निवासी ग्राम खैराती खेडा थाना फतेहाबाद जिला फतेहाबाद हरियाणा को मौके से गिरफ्तार कर गिरफ्तारशुदा आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है ।

Next Post

रीवा पहुंची यूरिया खाद की रैक

Sun Aug 24 , 2025
रीवा।रीवा में भारी खाद की किल्लत के बीच यूरिया खाद की रैक रीवा पहुंची है. जिससे अब खाद का वितरण होगा और किसानो को कुछ हद तक राहत मिल पाएगी. हालाकि जो खाद आई है वह पर्याप्त नही है लेकिन कुछ राहत जरूर इससे मिलेगी. भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश प्रदेश […]

You May Like