रेलवे बोर्ड नेजारी की स्वीकृति, पहले चरण में सौ करोड़ से फ्रं ट एरिया का होगा पुनर्विकास

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले वर्ष वर्चुअल कार्यक्रम कर खंडवा स्टेशन के पुनर्विकास ( रीडेवलपमेंट) के लिए 347 करोड रुपए की लागत से निर्माण कार्य की घोषणा करते हुए शिलान्यास कार्यक्रम किया था। एक वर्ष बित जाने के बाद इसपर कोई प्रगति नहीं दिख रही थी।

इसको लेकर मध्य रेलवे समिति सदस्य मनोज सोनी ने प्रधानमंत्री कार्यालय में जानकारी मांगी थी। इस पर रेल विभाग ने इस कार्य की पहले चरण की रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृति देने की जानकारी का पत्र भेजा है। इधर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी लगातार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से खंडवा स्टेशन के री डेवलपमेंट कार्य को जल्द शुरू करवाने के लिए मुलाकात कर रहे थे।

मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी बताया कि खंडवा रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट की घोषणा 26 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित कर की गई थी एक वर्ष बित जाने के बाद भी खंडवा स्टेशन रीडेवलपमेंट के निर्माण कार्य की कोई प्रगति नहीं दिख रही थी इसको लेकर सोनी ने प्रधानमंत्री सीपीग्राम पोर्टल पर दिनांक 15 फरवरी 2025 को आवेदन देकर इस कार्य के संबंध में जानकारी मांगी थी। जानकारी मांगते ही रेल बोर्ड हरकत में आ गया। और साल भर से पेंडिंग अनुमति पर कर्रवाई करते हुए आवेदन के 12 वे दिन रेलवे बोर्ड द्वारा 27 फरवरी 2025 को खंडवा स्टेशन रीडेवलपमेंट कार्य को मंजूरी देने की बात कही है। भुसावल मंडल के गति शक्ति यूनिट के सिनियर डिविजनल इंजीनियर डीके शुक्ला ने पत्र भेजकर स्वीकृति की जानकारी दी है।

 

कार्य को तीन चरण में पूरा करने की योजना

 

रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि स्वीकृति पत्र के सम्बंधित विस्तृत जानकारी लेने पर मंडल के अधिकारी ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने 27 फरवरी को खंडवा स्टेशन रीडेवलपमेंट कार्य की स्वीकृति दे दी है। रेल बोर्ड स्वीकृति से अब टेंडर निकालने की प्रक्रिया गति शक्ति यूनिट द्वारा तेजी से शुरू की जा रही है। खंडवा स्टेशन री डेवलपमेंट कार्य को तीन चरण में पूरा करने की योजना है। पहले चरण में सौ करोड़ रुपए की लागत से खंडवा स्टेशन के फ्रंट एरिया निर्माण कार्य किया जाएगा। इसमे 12 मीटर चौड़ाई का फूट ओवर ब्रिज बनेगा जहां दुकानें,मॉल, वेटिंग हॉल आदि कार्य किए जाएंगे।

Next Post

बंसल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स वार्षिक समारोह

Wed Mar 5 , 2025
छात्रों ने दी नृत्य, गायन, फैशन शो और बैंड की प्रस्तुती   भोपाल 5 मार्च. बंसल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स (बी.जी.आई.) के कोकता, आनंद नगर स्थित महाविद्यालय (इंजीनियरिंग, फार्मेसी, नर्सिंग, बी.बी.ए. एवं एम.बी.ए.) के वार्षिक समारोह बंसलोत्सव का भव्य समापन हुआ। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.आई.जी. ओ.पी. त्रिपाठी, […]

You May Like