
सिंगरौली। जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर ने पिछले दिनों वाहनों के जांच पड़ताल के दौरान 21 वाहनों को जप्त किया था। जहां उक्त वाहनों पर 2 लाख 22 हजार 700 रूपये का जुर्माना वसूल किया है। जानकारी के अनुसार कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी लगातार अभियान के रूप में वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे हैं। बिना परमिट एवं रजिस्ट्रेशन तथा दस्तावेज के साथ न मिलने पर वाहनों को जप्त कर कार्रवाई कर रहे हंै। पिछले दिनों परिवहन अधिकारी ने 21 वाहनों को जप्त करते हुये 2 लाख 22 हजार रूपये का जुर्माना वसूल कर प्रदेश सरकार के राजस्व खाते में जमा कराया है।
