
मुंबई, 06 सितंबर 2025: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन ही 12 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। इस ओपनिंग कलेक्शन ने न सिर्फ फिल्म को साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक बना दिया है, बल्कि इसने एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित किया है, जो बताता है कि एक्शन फिल्मों को लेकर दर्शकों में अभी भी कितना क्रेज है।
‘द बंगाल फाइल्स’ को चटाई धूल
‘बागी 4’ ने अपनी ओपनिंग कमाई से हाल ही में रिलीज हुई एक और चर्चित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘द बंगाल फाइल्स’ ने पहले दिन 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, ‘बागी 4’ ने 12 करोड़ की कमाई कर इसे मात दे दी।
तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड
फिल्म ने अपनी दमदार ओपनिंग से एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह फिल्म टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी ‘बागी 3’ ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘बागी 4’ के इस प्रदर्शन से उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड में और भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
