राष्ट्रीय एकता दौड़: उप मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

रीवा:उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जयंती पर आज राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के उद्देश्य से एकता दौड़ प्रात: स्पोर्टस काम्पलेक्स से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अटल पार्क में संपन्न हुई। एकता दौड़ में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी एवं छात्र छात्राएं शामिल हुए।

Next Post

बिना सूचना के हुआ जल निगम भवन का उद्घाटन, विधायक नारायण पट्टा ने उठाए प्रोटोकॉल पर सवाल

Fri Oct 31 , 2025
मंडला: जिला मुख्यालय में जल निगम के नवीन कार्यालय भवन का शुभारंभ हुआ। यह भवन बिछिया विधानसभा के अंतर्गत क्रियान्वित हालोन समूह ग्रामीण जलप्रदाय परियोजना की राशि से निर्मित किया गया है।बिछिया विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक नारायण सिंह पट्टा ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यालय […]

You May Like